भारत की राष्ट्रपति की रामनवमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 25.03.2026

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति की रामनवमी की पूर्व संध्या पर  शुभकामनाएं(हिन्दी, 56.26 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है “रामनवमी के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि सत्य, न्याय और मर्यादा के मार्ग पर चलना जीवन में आगे बढ़ने का सही मार्ग है। उनकी जीवन- गाथा से हमें समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को निभाने की प्रेरणा मिलती है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमारी संस्कृति की आधारशिला हैं और हमें इनका अनुसरण करना चाहिए।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता