भारत की राष्ट्रपति का विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश

राष्ट्रपति भवन : 23.03.2026

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति का विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर  संदेश(हिन्दी, 48.69 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश दिया है और अपने संदेश में कहा है:-

“मुझे यह जानकर प्रसन्नता है कि ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ 24 मार्च को मनाया जा रहा है, जिसका उ‌द्देश्य क्षय रोग (टीबी) से उत्पन्न वैश्विक चुनौती के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

टीबी आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जो विश्वभर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, टीबी मुक्त भारत अभियान ने शीघ्र निदान की सुविधा बढ़ाने, निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने, पोषण सहायता को सुदृढ़ करने और रोगी देखभाल में सुधार लाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह प्रगति हमारे साझा संकल्प और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की शक्ति को दर्शाती है।

मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे सामूहिक संकल्प के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि टीबी को हमेशा के लिए समाप्त किया जा सके”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता