भारत की राष्ट्रपति का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश
राष्ट्रपति भवन : 07.03.2026
Download : Press Release
(हिन्दी, 42.81 किलोबाइट)
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है कि: “अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
महिलाएं हमारे समाज और राष्ट्र की आधारशिला हैं। शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में उन्होंने अपनी प्रतिभा और परिश्रम क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाएं समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण कर सकती हैं। आज हमारी बेटियां नए भारत के सपनों को आकार दे रही हैं। उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आइए हम सब एकजुट होकर ऐसे समाज के लिए कार्य करें जहां महिलाओं के लिए समान अवसर उपलब्ध हों और वे अपनी योग्यता और क्षमता के बल पर आगे बढ़ें और सफलता प्राप्त करें।
मैं महिला दिवस के सफल आयोजन और देश की नारी शक्ति के सुखद भविष्य की कामना करती हूं”।
