भारत की राष्ट्रपति 26 से 28 मई तक सिक्किम का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 25.05.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 मई, 2026 तक सिक्किम का दौरा करेंगी।

26 मई को राष्ट्रपति गंगटोक स्थित नामग्याल इन्स्टिट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी का दौरा करेंगी।

27 मई को राष्ट्रपति नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी। उसी दिन वे गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता