भारत की राष्ट्रपति 2 से 7 फरवरी तक ओड़िशा और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति भवन : 01.02.2026

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 7 फरवरी, 2026 तक ओड़िशा और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। वे 2 फरवरी, 2026 की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगी।

3 फरवरी को राष्ट्रपति बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी।

4 फरवरी को राष्ट्रपति रायरंगपुर के महुलडिह स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्राओं से बातचीत करेंगी। वे रायरंगपुर स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल, ओयूएटी परिसर, तीरंदाजी केंद्र, शहर सौंदर्यीकरण और जल निकासी उन्नयन परियोजनाओं, विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं और एमएससीबी विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी परिसर जैसी विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।

6 फरवरी को राष्ट्रपति सिमिलिपाल में जनजातीय समुदायों की महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। वे भुवनेश्वर में ओड़िशा सरकार द्वारा ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क के सहयोग से आयोजित 'ब्लैक स्वान समिट, इंडिया' में भी शामिल होंगी।

7 फरवरी को राष्ट्रपति जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में 'बस्तर पंडुम 2026' महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता