भारत की राष्ट्रपति 19 से 21 मार्च तक उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति भवन : 18.03.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 से 21 मार्च, 2026 तक उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी।
19 मार्च को राष्ट्रपति अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दौरा करेंगी। वे राम जन्मभूमि मंदिर में विभिन्न स्थानों पर जाकर दर्शन और आरती करेंगी तथा श्री राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगी।
20 मार्च को राष्ट्रपति वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के नंद किशोर सोमानी कैंसर विज्ञान ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी।
21 मार्च को राष्ट्रपति दिल्ली लौटने से पूर्व गोवर्धन परिक्रमा करेंगी।
