भारत की राष्ट्रपति 13 से 16 अप्रैल तक गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति भवन : 12.04.2026
भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 13 से 16 अप्रैल, 2026 तक गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगी।
13 अप्रैल को राष्ट्रपति एम्स, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
14 अप्रैल को राष्ट्रपति डॉ. बी.आर. आंबेडकर के जन्म-दिवस के अवसर पर लोक भवन, गांधीनगर में आयोजित 'सामाजिक समरसता महोत्सव' में शामिल होंगी। उसी दिन राष्ट्रपति गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
15 अप्रैल को राष्ट्रपति एम्स, नागपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वे नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के प्रशिक्षु अधिकारियों के 78वें बैच के विदाई समारोह में शामिल होंगी।
16 अप्रैल को राष्ट्रपति वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
